पत्नी पीड़ित संघ

दुनिया के दुखियारों पतियों
पत्नी गम के मारे पतियों
पीड़ित और बेचारे पतियों
थोड़ी सी हिम्मत दिखलाओ
पत्नी पीड़ित संघ बनाओ
पत्नी पीड़ित संघ बनाओ

   पत्नी के पल्लू के पीछे से
   बाहर आओ हिम्मत लाओ
   अपनी अपनी व्यथा कथा को
   दुनिया भर के सामने लाओ
पत्नी पीड़ित संघ बनाओ
पत्नी पीड़ित संघ बनाओ

   अपने दर्द भरे जीवन में
   आशाओं की किरणे लाओ
   बंद करो ये सड़ी गुलामी  
   दब्बू फट्टू मत कहलाओ  
पत्नी पीड़ित संघ बनाओ

पत्नी पीड़ित संघ बनाओ

My new eBook